सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश प्रदेश की ज्यादा खबरें

वीसीएन टाइम्स
5 Min Read

PM नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। करीब 3 बजे वे बिलासपुर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम रायपुर सेबिलासपुर जाने का था, लेकिन इसमें बदलाव की खबर है। अब PM सीधे बिलासपुर जाएंगे। सोशल मीडिया पर मोदी ने पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ की प्रगति को बिग बूस्ट मिलेगा।

छत्तीसगढ़ दौरे पर PM मोदी..बिलासपुर म

 

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र की शुरूआत होने जा रही है. 30 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं, जिसका समापन 6 अप्रैल को होगा. ये चैत्र शुक्ल पक्ष की वासंतिक नवरात्र है. चैत्र नवरात्र से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती हैय इस नवरात्र में तमाम तरह की शक्तियां पाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं कि कि चैत्र नवरात्र में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस बार अष्टमी और नवमी तिथि किस तारीख को पड़ रही हैं.

चैत्र नवरात्र कल से शुरू,

म्यांमार में 28 मार्च (शुक्रवार) को आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने तुरंत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत दो नौसैनिक जहाजों को राहत और बचाव कार्यों के लिए रवानाकर दिया है. इसके अलावा एक फील्ड अस्पताल को भी शनिवार को एयरलिफ्ट किया गया है  यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दी.

‘118 सदस्यीय मेडिकल टीम,ऑपरेशन ब्रह्मा’ के जरिए भारत ने म्यांमार को भेजी

सऊदी अरब के अधिकारियों ने देश में शव्वाल 1446 महीने का चांद दिखाई देने का ऐलान कर दिया है, जिसका मतलब है कि अरब देश में रविवार, 30 मार्च यानी आज ईद–उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. जबकि भारत में मुसलमान संभवत: सोमवार, 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाएंगे.  ….

.सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की फामेश्वरी यादव प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर बनी हैं। वह अभी 21 साल की हैं। फामेश्वरी यादव जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के परसदा जोशी गांव की रहने वाली हैं। यहां रहने वाले वाले लोग कभी फामेश्वरी की मां को ताने देते थे लेकिन आज वह प्रदेश की पहली अग्निवीर बनकर गांव लौंटी को मां ने शानदार स्वागत किया।

राज्य की पहली महिला अग्निवीर की कहानी

भारत में पहली बार IIT आदिवासियों से जुड़े स्टार्टअप पर काम करेगा। IIT भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने ये दावा किया है। रायपुर में आयोजित आईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उन्होंने नए रिसर्च सेंटर की जानकारी दी। इस रिसर्च सेंटर को लेकर दंतेवाड़ा के जिला प्रशासन और IIT भिलाई के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में MOU हुआ

।छत्तीसगढ़ में बनेगा रिसर्च पार्क

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ है. इस एनकाउंटर में 11 महिला समेत 17 माओवादी मारे गए हैं. मारे गए माओवादियों में 7 की शिनाख्ती पुलिस ने कर ली है. अन्य माओवादियों की शिनाख्ती की कार्रवाई जारी है. इन मुठभेड़ में दरभा डिवीजन सचिव DKSZC कुहरामी जगदीश उर्फ बुधरा भी मारा गया है. जिसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

सुकमा में नक्सली  मुठभेड़ में 17 शव बरामद,

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को पीएम मोदी खास तोहफा देने जा रहे हैं। 30 मार्च को पीएम मोदी के दौरे के समय 2,800 से अधिक लाभार्थियों को अपना खुद का मकान मिलेगा। जिले 2,843 लाभार्थियों को 30 मार्च को गृह प्रवेश करवाया जाएगा। जिले में अब तक कुल 50,124 आवासों की स्वीकृति हुई है।

बालोद को खास सौगात देंगे आजपीएम मोदी, 28 सौ परिवार करेंगे गृहप्रवेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं।

साय ने कहा:नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए बहादुरी से लड़ रहे हमारे जवान
रायपुर में एक बिजनेसमैन की कार अनकंट्रोल होकर पलट गई। इस एक्सीडेंट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के साथ कव्वाली प्रोग्राम से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। युवक के दोस्त को हल्की चोंटे आई हैं। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में बिजनेसमैन की रोड एक्सीडेंट में मौत:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *