छत्तीसगढ़ के रायपुर के टाटीबंध में धर्मांतरण के आरोप में बजरंग दल ने जमकर तोड़पोड़ और हंगामा किया है। बजरंग दल का आरोप है कि, एक घर में करीब 100 से ज्यादा लोग जमा थे। जिनका धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया। इसी दौरान विवाद हो गया। पुलिस ने हंगामे की सूचना पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया। घटना आमानाका थाना इलाके के टाटीबंध स्थित अनुकम्पा नगर की है।
इस मामले में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि, आसपास के गांव वालों ने धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत बजरंग दल से करते हुए बताया था की उनके परिवार के कई सदस्यों का धर्मांतरण करवाया गया है। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे….। टाटीबंध के पास एक घर के अदर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे,,। भीतर में धर्मांतरण कराया जा रहा था तब कार्यकर्ताओं ने घर को घेर लिया…। उधर इस हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर आमानाका पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहंच गया बीच बचाव कर हंगामा को शांत कराया। हंगामा के दौरान घर के भीतर जमकर तोड़फोड़ भी हुई है…। इस मामले में बजरंग दल की मांग है कि धर्मांतरण करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन किया जाए। फिलहाल पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है।
आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास का कहना है कि, हमें एक घर में हंगामे की सूचना मिली थी। अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया गया है। अब इस मामले में प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस FIR दर्ज कर रही है।

