कोंडागांव- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायलहो गए बेंगलुरु से एक परिवार प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था, तभी उनकी कार पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह नेशनल हाईवे 30 पर हुआ। घायलों को पुलिस जवानों की मदद से फरसगांव अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। XUV कार में सवार सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना बोरगांव और फरसगांव के बीच टर्निंग में पुलिया के पास हुई है, पुलिस ने अनुमान लगाया है कि सुबह के समय कार अनबैलेंस होकर पलटी होगी, फिलहाल जांच जारी है।
मृतक के नाम गीता शेखर 49 वर्ष, संतोष रेड्डी 45 वर्ष है। वहीं घायलों में एस सुषमा (38), विशाल रेड्डी (10) एस शोभा (39) और ड्राइवर रवि तेजा (35) शामिल है। हादसे में कार पूरी तरह से डैमेज हो