बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। विधायक देवेंद्र यादव सात महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं। 17 अगस्त 2024 से जेल में बंद थे।
बलौदाबाजार हिंसा केस…7 महीने बाद देवेंद्र जेल से रिहा:
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारी मात्रा में सोने के गहनों की बरामदी दिखाई गई। वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि त्रिपुरा में एक पुजारी के घर से भारी मात्रा में सोना-चांदी पकड़ा गया है। हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
त्रिपुरा में पुजारी के घर से मिला 128 किलो सोना और 150 करोड़ कैश?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। लगातार चुनावी हार के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। साथ ही नए चीफ के साथ दो कार्यकारी अध्यक्षों के फॉर्मूले पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है।नए अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा हो सकती है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 2 कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने नाइट शिफ्ट में ड्यूटी नहीं लगाने पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को किडनैप कर बेहोश होते तक पीटा है। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस से अपहरण कर ले गए थे। एक कमरे में बंदकर बेदम पिटाई की। पिटाई से मैनेजर का सिर फूट गया है।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने मैनेजर को किडनैप कर पीटा
बलरामपुर जिले के पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा दरिंदगी का शिकार हुई है। दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा छह महीने की गर्भवती हो गई है।इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेज गया और जांच कराई गई।
बलरामपुर में अफेयर के बाद शारीरिक संबंध, फिर नाबालिग प्रेग्नेंट
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पिछले 38 दिनों से जेल में बंद हैं। ED के बाद अब लखमा को EOW-ACB की गिरफ्तारी का डर सता रहा है। गिरफ्तारी से बचने उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।
शराब घोटाला केस…लखमा को EOW की गिरफ्तारी का डर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग की चपेट में आकर सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोयमेटा और कवानार गांव के मध्य जंगल में बारूदी सुरंग (आईईडी) की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया है।
नारायणपुर में नक्सलियों के बिछाए बारूदी सुरंग में विस्फोट,
WhatsApp ने 84 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। यह कदम WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने उठाया है, जो प्लेटफॉर्म के मिसयूज और फ्रॉड एक्टिविटी की बढ़ती चिंताओं के जवाब में लिया गया है। कंपनी के अनुसार, ये फैसला फ्रॉड को रोकने में यूजर्स की मदद करने वाला है। स्कैमर्स की तरफ से लगातार यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है और ये उनकी काफी मदद करने वाला है।
वॉट्सऐप ने बैन किए 84 लाख भारतीयों के अकाउंट, वजह क्या है?
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में विदेशी फंड प्राप्त करने वाले एनजीओ की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की सहायता का उपयोग धर्मांतरण सहित अवैध गतिविधियों में तो नहीं किया जा रहा है?
विदेशी फंड से होता है धर्मांतरण का खेल,सीएम ने दे दिया सख्त निर्देश,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर NCP-SP चीफ शरद पवार को अपनी सीट पर पर बैठने में मदद किया और उन्हें एक गिलास पानी देकर लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान सामने बैठे दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं. पीएम मोदी दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरुआत करने वाले थे. इस दौरान उन्होंने समारोह की स्वागत समिति के अध्यक्ष पवार को आगे आने की गुजारिश की.
PM मोदी ने शरद पवार को कुर्सी पर बैठाया, पीने को दिया पानी