रायपुर\तिल्दा नेवरा – छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग है. मतदान के लिए कुल 9हजार 738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए गांव के मतदाता पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कर रहे हैं.
नक्सल प्रभावित बस्तर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है. बाकी स्थानों पर में मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है. बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं

दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण में 26 हजार 988 पंच पद के लिए, 3 हजार 774 सरपंच पद 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग हो रही है
तिल्दा विकास खंड के तुलसी नेवरा में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केदो में वोट देने वालों की लंबी लाइन दिखी। तिल्दा विकासखंड में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 13 प्रत्याशी तुलसी ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ रहे हैं, इसके अलावा यही की दो महिला प्रत्याशी अनुराधा वर्मा और मनोरमा वर्मा जिला पंचायत के लिए चुनावी मैदान में है।ग्राम पंचायत बरतोरी, सिनोधा, सरोरा, सहित अन्य जगहो पर भी मतदान केदो में मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के सेलूद, कौही, अचानपुर, धमना, खुड़मुड़ी में भी मतदान हो रहा है। सुबह से भी मतदान केंद्रों में वोटर्स की लाइन लगी है। यहां बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। सुबह व्हीलचेयर में दिव्यांग महिला मतदान करने पहुंची। पोलिंग बूथों के बाहर सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। वोटिंग के बाद लोग सेल्फी ले रहे हैं।
आज 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।
46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इनमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य वोटर्स है