बलौदा बाजार
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू जैन का रायपुर के निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की पत्नी थी .मात्र दो दिन पहले ही उनके पति अशोक जैन के नगर पालिका अध्यक्ष बनने की पुरे शहर में खुशीया मनाइ जा रही थी ,लेकिन अंजू जैनके असमायिक निधन से खुशिया गम में बादल गई ..
नगर पालिका चुनाव से पहले ही अंजू जैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, रविवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली उनका पार्थिव शरीर आज बलौदा बाजार लाया गया. दोपहर को उनके घर से अंतिम यात्रा निकाली गई और रायपुर रोड स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया बलोदा बाजार के विधायक और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजू जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि अंजू जैन बेहद मिलनसार स्वभाव की थी और हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी रहती थी उनका जाना नगर के लिए अपूर्ण क्षति है

