रायपुर:छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. आज पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है. बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा. बाकी जगहों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद दोपहर 3 बजे तक वोटिंग चलेगी. पहले चरण में कुल 53 ब्लॉक के पंचायत का फैसला जनता करेगी. वोटिंग के लिए 9873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में आज 53 ब्लॉक के लिए मतदान हो रहा है. पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं.20 फरवरी को दूसरे चरण में 43 और 23 फरवरी को तीसरे चरण में 50 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा. जिसमें सरपंच के लिए नीला, पंच के लिए सफेद, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होंगे.
कांकेर के तीन विकासखंड के 433 मतदान केंद्रों में दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा …3 विकासखंड कांकेर, चारामा और नरहरपुर में पहले चरण में मतदान हो रहा .ग्रामीण सरकार चुनने लोगो में उत्साह देखा जा रहा है .
.कबीरधाम: में पहले चरण में कवर्धा व सहसपुर लोहारा क्षेत्र में पंच सरपंच, जनपद व जिला सदस्य के लिए 203 पंचायतों के लिए 508 मतदान केन्द्रों में वोट डाले जा रहे है ..
दुर्ग जिले में भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है . जिले में 304 ग्राम पंचायतें हैं. पहले चरण में 81 गांवों की 73 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है. शेष दो चरणों के तहत दूसरा और तीसरा चरण क्रमश 20 और 23 फरवरी को धमधा व पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र में संपन्न होगा.
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सीएम साय ने एक्स पर किया ये पोस्ट
सीएम विष्णुदेव साय ने पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले सुबह 6 बजे एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा-” त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण में आज प्रदेश के 53 विकासखंडों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वोट डाले जाएंगे. गांवों के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें.

