Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़इन पांच राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे और धन लाभ...

इन पांच राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे और धन लाभ के योग

आज 16 फ़रवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य यदि रूठा हुआ था, तो आप उसे मनाने की पूरे कोशिश करेंगे। आप बेफिजूल के खर्चों पर अधिक धन व्यय करेंगे, इसलिए आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर टालने से बचें।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए सरकारी कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उन्हे किसी दूसरी जगह दाखिला दिलवा सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको पारिवारिक मुद्दों में दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लेनदेन करना नुकसान देगा, इससे बाद में आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
कर्क-यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको मिल जाएगी। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए कपड़े व जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments