Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में होटल में फटा सिलेंडर.,3 कर्मचारी समेत 5 झुलसे:हालत गंभीर,

रायगढ़ में होटल में फटा सिलेंडर.,3 कर्मचारी समेत 5 झुलसे:हालत गंभीर,

रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार दोपहर रोड किनारे एक होटल में एकाएक सिलेंडर के फटने से 5 लोग झुलस गए। जय समोसा कॉर्नर नाम से नाश्ते की दुकान में जब एकाएक गैस सिलेंडर फटा तो नाश्ता करने वालो की भीड़ लगी थी।

सिलेंडर के फटने से होटल में काम करने वाले सुंदर लाल यादव 47 साल नान बाई लकड़ा 60 सालऔर रहमातुल्ला 40 साल  और 2 अन्य ग्राहक आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा आग से होटल के सामने खड़ी एक बाइक और स्कूटी भी जलकर राख हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली थाना और दमकल विभाग में दी।

सुचना  मिलते ही तत्काल पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी और दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गए । बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया इसके बाद दो घायलों को निजी अस्पताल और होटल में काम करने वाले 3 लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सिलेंडर के फटने के बाद होटल के बाहर खड़ी एक स्कूटी और बाइक भी आग की चपेट में आ गए। इससे वे भी जलने लगे। जिसे भी बुझाया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी संख्या में यहां भीड़ जमा हो गई थी।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन ने बताया कि अभी 2 लोगों के झुलसने की खबर है। होटल के सिलेंडर के फटने से आग लग गई थी। आग को बुझा लिया गया है। मामले में अभी आगे की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments