कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में संजय रॉय पर फैसला आ गया है। उसको मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह मामला कोर्ट में 162 दिन तक चला था। उसके बाद कोर्ट ने संजय को दोषी सबूतों के आधार पर दोषी मानकर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया था। उसके बाद से देश भर के डॉक्टर्स में आक्रोश था। इस मामले के बाद अस्पताल के अंदर महिला सुरक्षा का मुद्दा सभी के लिए चिंता का विषय बन गया था। मामले की पोस्टमार्ट रिपोर्ट से सामने आया था कि लेडी डॉक्टर को बर्बरता के साथ मारा था।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। उसके शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान थे। उसकी पसलियां टूटी हुई थी। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी थी। संजय रॉय ने गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने कहा कि लेडी डॉक्टर ने अंतिम समय तक आरोपी से बचने की कोशिश की थी। यह उनके पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलती थी। पुलिस ने बताया था कि कि संजय नशे में पोर्न वीडियो देखने का आदी था।घटना वाली रात भी उसने अस्पताल के पीछे वाले रास्ते में शराब पीकर पोर्न वीडियो देखी थी। उसके बाद उसी रास्ते से सेमिनार हॉल में घुस आया था। सेमिनार हॉल में लेडी डॉक्टर सोने के लिए गई थी।

