भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है।दरअसल, नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों के जेसीबी और दूसरे वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया।
कांग्रेस के विधायक,अध्यक्ष और पार्षदों को आमंत्रण ना देने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। यहां वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई ।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहंच गई है .कांग्रेसी नेता सुशील शर्मा ने आरोप लगाया है कि विधायक के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है पुलिस के आने के बाद भी भाजपा समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते रहे और जब इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ इनकार कर दिया है..सुशील शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस हमारे रिपोर्ट नहीं लिखेगी तो कल कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी..
उधर टी आइ ने कहा कि दो पक्षों का मामला है हम जांच कर रहे हैं उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगीकांग्रस नेता शुशील शर्मा

