Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़दिनदहाड़े गार्ड को गोली मारकर शराब कैश वाहन से 78 लाख रुपए...

दिनदहाड़े गार्ड को गोली मारकर शराब कैश वाहन से 78 लाख रुपए की लूट

गार्ड के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर
नाकेबंदी कर अज्ञात लूटेरों की पतासाजी में जुटी पुलिस, सभी थाने में दी गई सूचना, अलर्ट मोड़ में पुलिस

जांजगीर-चांपा।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में मंगलवार की शाम शराब दुकान की कैश वाहन से 78 लाख रुपए लूटकर दो अज्ञात बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने कैश वाहन के गार्ड पर गोली भी चलाई। गोली चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गई। गार्ड के पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर क दिया गया है। मौके मुआयना करने एसपी पहुंचे। बड़ी घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई। सभी थानो को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही नोकेबंदी कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है।

पुलिस के अनुसार सीएमएस कैश कलेक्शन एजेंसी द्वारा हर रोज शराब दुकान से कैश कलेक्शन की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को भी बोलेरो में सीएमएस कैश कलेक्शन एजेंसी के कर्मचारी गार्ड शैलेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य निकले थे। कई शराब दुकान से कैश कलेक्शन कर जांजगीर थाना अंतर्गत गांव खोखरा शराब दुकान शाम करीब 5 बजे पहुंचे। जहां गार्ड सहित अन्य कर्मचारी वाहन से बाहर निकलकर शराब दुकान में चले गए। इसी दौरान दो बदमाश बाइक में पहुंचे। पहले बोलेरो में कैश से भरे बैग को लूट लिए। इसी दौरान गार्ड की नजर पड़ी तो गार्ड ने विरोध किया तो उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद करीब 78 लाख से अधिक शराब दुकान से कैश कलेक्टशन किए पैसे को लूटकर फरार हो गए। गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल गार्ड शैलेन्द्र सिंह बैस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इधर जानकारी इतनी बड़ी लूट की घटना दिनदहाड़े होने पर पुलिस भी अलर्ट मोड़ में आ गई। तत्काल मौके मुआयना करने एसपी विवेक शुक्ला, चारों एसडीओपी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी सदलबल मौके पहुंची। आसपास सभी थाने में सूचना दी गई। साथ ही नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments