Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़नशे में विवाद;तीन नाबालिगो ने पत्थर मार-मार कर.एक युवक को उतारा मौत...

नशे में विवाद;तीन नाबालिगो ने पत्थर मार-मार कर.एक युवक को उतारा मौत के घाट

तिल्दा नेवरा -राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में तीन नाबालिकों ने मिलकर एक युवक की पत्थर मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी.. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक घटना स्थल से फरार हो गए..सीसी टीवी फुटेज और अन्य सूचना के आधार पर सबसे पुलिस ने एक नाबालिक को हिरासत में लिया .. बाद में उन्होंने दो अन्य साथियों के नाम बताएं पुलिस ने आरोपियों  को हिरासत में ले लिया है..
मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय शिव राजपूत तिल्दा टॉकीज के पीछे रहता है. नशे की हालत में उसकी तीन नाबालिकों के साथ बहस हो गई.. हालांकि वे तीनों भी शराब के नशे में थे.. बहस के बाद दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया ,उसके बाद कई बार पत्थर से वार करते रहे.. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई..

उधर आज सुबह जब मृतक की लाश देखी गई तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई..सुचना मिलने पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले मुआयना किया फिर  लाश का पंचनामा कराकर शव को मरचुरी  भेज ..मामले की जांच में जुट गई पुलिस ने पास लगे सीसी टीवी को खागाला और कुछ लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक और आरोपी एक साथ देखे गए थे, पुलिस ने आरोपियों में से एक नाबालिक को हिरासत में ले लिया.. उनके बताने पर पुलिस ने दो और नाबालिकों को हिरासत में लिया है।टीआई सत्यम सिंह ने बताया वारदात बीती आधी रात की है अभी हम जाँच कर रहे ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments