भिलाई नगर
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है विधायक रिकेश सेन अपने क्षेत्र के लोगों को प्रयागराज महाकुंभ दर्शन के लिए अनूठी सौगात डे रहे है ,विधायक ने श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने लिए एक तरफ की ट्रेन की स्लीपर टिकट का किराया सवयं दे रहे है ,उन्होंने अभी तक 3250 श्रद्धालुओं को टिकट उपलब्ध कराई है ,
यात्रा का यह सिलसिला महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान तक चलेगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन का भी सौभाग्य मिलेगा।
विधायक के द्वरा श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने लिए शुरु किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सनातन को संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से नए भारत के निर्माण में मदद मिलेगी।
विधायक राकेश सेन जिस प्रकार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं उसी प्रकार धर्म के प्रति भी उतनी ही आस्था रखते हैं. लोगों को प्रयागराज भेजने के लिए दी जा रही टिकट की न केवल भिलाई बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा है..
लोगों का कहना है कि विधायक की टिकट से जो भी व्यक्ति कुंभ स्नान के लिए जा रहा है उन्हें न केवल दुआएं दे रहा है बल्कि वे विधायक के इस कार्य की प्रशंसा भी कर रहे हैं..
विधायक ने कहा कि हमने तय किया था कि वैशाली नगर विधानसभा से जो लोग भी महाकुंभ में जाना चाहते हैं प्रयागराज, उनके एक तरफ का किराया हम देंगे। जितने लोगों ने आवेदन किया था और जिनके कंफर्म टिकट बनाकर दे दी गई है , ऐसे 3 हजार 250 इच्छुक दर्शनार्थियों को हमने टिकट वितरण किया है। और जो कोई लोग जाना चाहते हैं वैशाली नगर विधानसभा से, उनके एक तरफ का किराया हम देते हुए आने-जाने का कंफर्म भी दे रहे हैं। प्रयागराज में ठंड
बहुत ज्यादा है, अपनी विधानसभा से 50 हजार कंबल हम यहां से भेजने का संकल्प लिए हैं जिसमें 5 हजार कंबल की पहली खेप हम भेज चुके हैं और भी कोई आवश्यकता पडे़गी तो सनातन धर्म के इस बड़े महापर्व के लिए हम सभी सहयोग के लिए तत्पर हैं ताकि अधिक से अधिक लोग महाकुंभ पहुंच कर इसका लाभ ले सकें।

