रायपुर में 8 मंजिला इमारत की छत गिरी:2 मौत और 6 घायल

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं  मलबे में दबने से करीब 6 मजदूर घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है… मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के मुताबिक अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की 8 वीं मंजिल पर छत की ढलाई का काम चल रहा था, तभी  छत का एक हिस्सा सेंट्रिंग प्लेट और लोहे के स्टैंड के साथ भरभराकर गिर गया. बिल्डिंग के नीचे और ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर पर जितने लोग थे, सभी गिरे और मलबे में दब गए  घायलों में बिहार के 2 मजदूर भी शामिल हैं…जिनको गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है  फोल्डिंग में लापरवाही बरती गई है इसलिए ये गंभीर हादसा हुआ है, निर्माणाधीन इमारत में बिहार के 26 मजदूर मिस्त्री का काम करते हैं।

मौके पर पहुचे रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। वहीं SSP लाल उमेद ने बताया कि मलबाहटाने का काम चल रहा है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी देंगे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *