Homeछत्तीसगढ़देख लीजिए छत्तीसगढ़ के राम और रावण, छत्तीसगढ़ रामायण वीडियो वायरल

देख लीजिए छत्तीसगढ़ के राम और रावण, छत्तीसगढ़ रामायण वीडियो वायरल

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कौन राम है और कौन रावण यह यह दिखाने के लिए किसी ने एक वीडियों बनाई जो प्रदेश में तेजी के साथ वायरल रो रहा है..। कांग्रेस ने इसे सनातन का अपमान कहा है। वीडियों वायरल होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी भी शुरू हो गई है..। दरसअल वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को श्रीराम और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को रावण बताया गया है।जबकि , कवासी लखमा को मारीच ज्योत्सना महंत को ताड़का और सौम्या चौरसिया को कैकई बताया गया है…।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियों में  भूपेश बघेल राजनीति के रावण तो मुख्यमंत्री साय को श्रीराम बताया है। सबसे खास बात यह है कि साय कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कांग्रेस नेताओं को भी अलग अलग पात्र में दिखाया गया है। वहीं बीजेपी को भगवान श्रीराम से जुड़े पात्र तो कांग्रेस को राक्षण राज रावण दल से जुड़े लोगों के रूप में दिखाया गया है।, जबकि बीजेपी नेताओं को भगवान राम के पक्ष का बताते हुए वायरल किया गया है।

वीडियो को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लिखा है कि इस वीडियो का मुख्यमंत्री के कथित पीआर टीम से कोई संबंध नहीं अगर यह विक्टिम कार्ड खेलने की साजिश नहीं है…। जनता की सहज अभिव्यक्ति के रूप में इसे देखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भावनाएं आहत हुई है तो आप न्यायिक उपचार का सहारा ले सकते हैं। इस सरकार का दरवाजा हर प्रार्थी के लिए खुला हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो वायरल होने के बाद भड़क गए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा कि माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री जी! आप कुछ भी हो सकते हैं आप भगवान नहीं हो सकते। हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाएँ आहत कर रहे हैं।

भूपेश बघेल के इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने लिखा-है कि[राधिका का बोलते विजयल गुणगा

सरकार की PR टीम छत्तीसगढ़ की जनता है, और यह वीडियो जनता की भावना का प्रमाण है। लेकिन आप जनता की भावना क्या समझेंगे? आप तो सिर्फ ‘रुपए की भावना’ समझते हैं, घोटालों की भावना समझते हैं, बहन-बेटियों को अपमानित करने की भावना समझते हैं।

तभी तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सबसे बुरी हार आपके रावण शासन में हुई। आपकी राजनीति भ्रष्टाचार, अपराधियों को बचाने और वोटबैंक के लिए जनता को ठगने की मिसाल बन चुकी है।इस वीडियो के माध्यम से जनता ने आपकी असली सच्चाई को बखूबी उजागर किया है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इस वीडियो को लेकर कहा है कि सार्वजनिक जीवन में भी हास परिहास चलते रहना चाहिए। हल्के में इसे लेना चाहिए, हंसी-मजाक से ज्यादा ये कुछ नहीं हो सकता। कोई जीवित व्यक्ति राम हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मैं तो नहीं मान पाऊंगा, लेकिन ठीक है, चलता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments