Homeछत्तीसगढ़रायपुर के अस्पताल में चोरी :मरीज के परिजनों के बगल में ...

रायपुर के अस्पताल में चोरी :मरीज के परिजनों के बगल में लेट गया, मोबाइल-रुपए पार कर फारार

रायपुर के अस्पताल में  एक शातिर चोर ने चोरी की है। चोर इतना चालाक था कि किसी को शक न हो, इसलिए वो मरीज के परिजनों के बगल में जाकर लेट गया। फिर लोगों के जेब को टटोलकर उसमें रखे मोबाइल और रुपए पार कर दिया। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

बेमेतरा निवासी गजेंद्र जांगड़े समता कॉलोनी स्थित पेटल अस्पताल में बच्चे के इलाज के लिए गए थे। 3 दिसंबर की रात अस्पताल के जमीन में वो सो रहे थे। वहां पर कई दूसरे मरीजों के परिजन भी मौजूद थे। तभी रात में एक युवक वहां पहुंचा। उसने पहले रेकी की। फिर वहां सो रहे एक व्यक्ति के बगल पर लेट गया और खुद सोने की एक्टिंग करने लगा।

आरोपी ने वहां सो रहे लोगों के जेब को टटोलना शुरू किया। फिर उसने गजेंद्र का मोबाइल फोन चुरा लिया। बताया जा रहा है कि, चोर ने एक व्यक्ति की जेब से नगद रुपए भी निकाल लिए। हालांकि कितने पैसे चोरी हुए हैं यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में गजेंद्र ने आजाद चौक पुलिस को मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments