25 फीट गहरी खाई में गिरी कार…2 कर्मचारियों की मौत:

कोरबा -छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 SECL कर्मचारियों मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है”’। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं घटना बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी की है….।
हादसे में मरने वालों की पहचान गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड के रूप में हुई है। हादसे के दौरान कार के नीचे दब गए थे। गणेश कुसमुंडा SECL में सीपीएल विभाग में काम करता था जबकि रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ था।
दोनों बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति के साथ कार पर सवार होकर कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि, कार कई बार पलटी खा गई, जिससे एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकला गया। तत्काल 108 के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है””।खबर मिलने के बाद मोरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार में फंसे शव को बाहर निकाला। दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



