Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति:SDM को सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति:SDM को सौंपी गई जिम्मेदारी,

छत्तीसगढ़ के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासकों के लिए SDM को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के बाद नगर पालिका में अधिकारी ही निर्णय लेंगे। फिर इसे लागू करवाएंगे।

इस आदेश के मुताबिक, अलग-अलग जिलों के सब डिवीजन में प्रशासक 4, 6 और 7 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे।

10 निगमों में नियुक्त किए गए प्रशासक

इससे पहले 10 निगमों के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए थे। रायपुर नगर निगम के प्रशासक रायपुर के कलेक्टर होंगे। इसी तरह नगर निगम राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, अंबिकापुर और कोरबा के लिए भी कलेक्टर प्रशासक बनाए गए हैं। इसे लेकर भी आदेश जारी किया गया है।

प्रशासकों की नियुक्ति के साथ ही अब नगर निगमों में जोन अध्यक्ष, महापौर जैसे पद शक्तिविहीन होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments