Homeछत्तीसगढ़नए साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा, खडी ट्रक से जा...

नए साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा, खडी ट्रक से जा भिड़े बाइक सवार, तीन की दर्दनाक मौत

जशपुर -छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नए साल नए साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया,  हादसे में तीन की दर्दनाक मौत गई जबकि एक युवक की हालत गंभीर रूप से  घायल हो गया ..सभी नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे तभी अचानक इनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है।

हादसे में मरने वालों की पहचान एलेन्स तिर्की (18) निवासी खरीबहार, दीपसन टोप्पो (18) निवासी बांसाझाल, रोहित चौहान (17) के रूप में हुई है। वहीं, आदित्य बड़ा (18) निवासी बासाझाल की हालत नाजुक है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 4 दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर तपकरा की ओर नए साल का जश्न मनाने गए थे। देर रात लवाकेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर समडमा गांव के पास सड़क पर खराब ट्रक खड़ा था। उनकी बाइक ट्रक के पीछे टकरा गई।

तपकरा थाना प्रभारी ठाकुर खोमराज सिंह ने बताया कि, हादसा करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ है। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां आईसीयू में भर्ती है। आज शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments