Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़एक लड़की, दो बॉयफ्रेंड ; पहले फ्रेंड को गर्लफ्रेंड के करीब जाना...

एक लड़की, दो बॉयफ्रेंड ; पहले फ्रेंड को गर्लफ्रेंड के करीब जाना बना मौत का सबब 

दुर्ग-दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में  प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की लाठियों से पीट पीटकर बेरहमी के साथ हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. YH वारदात बती रात की है ,दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है..

दरअसल एक लड़की का दो युवको से अफेयर चलता था, पहले जिस बॉयफ्रेंड से वो प्यार करती थी, उससे दुरी बनाकर उसने एक अन्य युवक से दोस्ती कर ली.लेकिन जब उसका पुराना बॉयफ्रेंड उससे मिलने की जिद्द करने लगा तो लडकी ने नए गर्लफ्रेंड को साडी बात बता दी और प्लानिग कर अपने नए बॉयफ्रेंड बुला लिया, और  गर्लफ्रेंड के पुराने प्रेमी को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस लड़की सहित 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उलिस के बताए अनुसार मृतक का नाम चेतन साहू है। चेतन साहू और लड़की का पहले से अफेयर था। दोनों की मां पुलिस विभाग में हैं। इसी बीच लड़की की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। वो उसके साथ वहां रहने चली गई, लेकिन दूर होने के बाद भी चेतन साहू का प्यार कम नहीं हुआ।

उधर  सरगुजा जाने के बाद लड़की को दुर्ग के ही लुकेश साहू से प्यार हो गया, लेकिन चेतन उसे लगातार फोन करता रहा। 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई। चेतन साहू को इस बात की जानकारी हुई।

चेतन साहू लड़की को मिलने के लिए परेशान करने लगा। इसके बाद लड़की ने यह बात अपने नए प्रेमी लुकेश साहू को बताई। लुकेश के कहने पर लड़की ने चेतन को सिविल लाइन स्थित अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया।

बीती रात 11-12 बजे के करीब जब चेतन लड़की से मिलने पहुंचा। वहां लुकेश अपने दोस्तों के साथ पहुंचा हुआ था। उसने चेतन को घेर लिया। दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से इतना पिटाकी उसकी मौत हो गई  ।

वारदात के बाद सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर और पुलिस के अधिकारी रात में मौके पर पहुंचे। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियाऔर तत्परता दिखाते हुए  पुलिस ने रात में ही 5 संदेहियों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी लुकेश साहू वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तो पहचान कर ली है, लेकिन उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे, उनकी भी पहचान करने में जुटी है। लड़की को भी थाने बुलाया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments