Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्लांट में क्रेन टूटी: खौलते लावा में दबकर 2 ऑपरेटरो कि...

प्लांट में क्रेन टूटी: खौलते लावा में दबकर 2 ऑपरेटरो कि मौत .

रायपुर में शनिवार देर रात हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में 2 ऑपरेटर क्रेन में दब गए। इस दौरान गर्म लावा से झुलसकर दोनों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में क्रेन टूटने की वजह से हादसा हुआ। मामला सिलतरा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में ​​​​एक मजदूर बिहार का है, जिसका नाम सोनू राय (30) है। वह क्रेन ऑपरेटर था। वहीं दूसरे का नाम जितेंद्र श्रीवास (32) है, जो बिलासपुर का रहने वाला था। यह भी क्रेन ऑपरेटिंग का काम करता था। दोनों युवक किराए का मकान लेकर रहते थे। नाइट ड्यूटी में थे।

सिलतरा चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बालेश्वर लहरे ने दैनिक भास्कर को बताया कि रात 12 से 12.30 बजे के आस-पास ये घटना हुई। प्लांट में हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर हमारी टीम पहुंची। राहत बचाव कार्य शुरू किया। हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड कंपनी लोहे की प्लेट, एंगल और ब्लेड बनाने का काम करती है।

पुलिस ने बताया कि क्रेन में गर्म लोहे के लावे को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा था। ट्रांसफर का काम चल ही रहा था, तभी क्रेन टूट कर जमीन पर गिर गई। दोनों क्रेन ऑपरेटर गर्म लावे की चपेट में आ गए। प्रबंधन से पूछताछ कर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजे गए शव

उन्होंने बताया कि क्रेन के मलबे में दबे ऑपरेटर्स के शवों को बाहर निकल लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments