Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़आज सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष-आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आप दोनों को अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके बेवजह के खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाएंगे।
वृष-आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। किसी नए मकान, वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में खटपट बनी रहेगी। संतान के कामों मे आपको कुछ बदलाव नजर आएगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
कर्क-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी की बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments