छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर कर दी युवक की निर्मम हत्या

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी. इसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए लेकिन वहां पर्ची छोड. दी जिस पर मुखबिर होने का आरोप लगाया. इस घटना के बाद बीजापुर में ग्रामीण बेहद डर गए हैं. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं अधिकारियों ने उन्हें ऐसे किसी भी संदेश पर तुरंत पुलिस को खबर देने की अपील की है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक 25 साल के युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी. नक्सलियों ने युवक पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था. पुलिस ने रविवार को नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की पुष्टि की है.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कुम्मेश कुंजाम के रूप में हुई है, जो डालेर गांव का निवासी था. उसका शव भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के चिहका-टिंडोड़ी मार्ग पर रविवार सुबह बरामद किया गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि नक्सलियों ने कुंजाम का गला घोंटकर उसकी हत्या है. घटनास्थल पर भैरमगढ़ क्षेत्रीय समिति के प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा छोड़े गए पर्चे मिले हैं. इन पर्चों में कुंजाम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है. नक्सलियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वाराइलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

इस साल बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा 50 से अधिक लोगों की हत्या की जा चुकी है. बस्तर संभाग में सात जिले शामिल हैं, जिनमें बीजापुर भी एक है. नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन नक्सली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button