Homeछत्तीसगढ़मेष, कर्क और तुला राशि वालों को नौकरी में तरक्की और धन...

मेष, कर्क और तुला राशि वालों को नौकरी में तरक्की और धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 2 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वह साथी को प्यार जताने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

वृष-आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, क्योंकि बाद में उसमें समस्या आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी नासमझी के कारण आपका कुछ ध्यान भटक सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई बड़ा कदम उठाना होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपको धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी टेंशनों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कर्क-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम को करने के लिए पूरी उत्साह से आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां भरपूर रहेंगी। आप अपनी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त ना रखें, क्योंकि उसके सामने आने से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होना संभव है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments