Homeछत्तीसगढ़वर्दी को किया शर्मशार: आर्केस्ट्रा में डांसरों को थिरकता देख खुद को...

वर्दी को किया शर्मशार: आर्केस्ट्रा में डांसरों को थिरकता देख खुद को काबू न कर सके ASI, लगाए ठुमके; SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का आर्केस्ट्रा में वर्दी पहनकर लड़कियों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबन किया है।

50 साल के फूलेश्वर सिंह बिर्रा थाना में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को रात में वे ड्यूटी पर थे। सूचना मिली कि रात में ग्राम सोनादह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया है। तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर ASI फुलेश्वर सिंह सिदार एक आरक्षक के साथ गांव पहुंचे लेकिन ऑर्केस्ट्रा को बंद करने के बजाए वर्दी में खुद लड़कियों के साथ डांस करने लगे। इस दौरान आस पास बैठे लोग भी उनके डांस को देखकर हंसने लगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ASI मंच के सामने बैठे हुए हैं। लड़कियां डांस कर रही है, ASI उठकर खुद लड़कियों के साथ डांस करने लग जाते हैं। वहां मौजूद लोगों ने ASI के डांस का वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

लड़कियों के साथ डांस करने वाला ASI सस्पेंड।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने लिखा कि ASI फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़‌कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है।

ASI ने अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक जगह में वर्दी में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। इसलिए उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा अटैच किया जाता है।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments