Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक...

छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री श्री अजय टाम्टा और श्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। रायपुर-विशाखापट्टनम के पहले फेज का काम 4 महीने में पूरा हुआ, इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

CM ने बताया कि, सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

सीएम साय ने दिल्ली की बैठक में शामिल होने से पहले कहा कि, आज जितनी भी सड़कें छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे और भारत माला की नजर आ रही है, यह सब भारत सरकार और नितिन गडकरी की देन है।

सीएम विष्णुदेव साय इसी साल 19 जुलाई को मंत्री गडकरी से मिले थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बड़े रोड प्रोजेक्ट्स की जरूरत बताई थी। संकेत मिले हैं कि मंत्री गडकरी ने उन्हीं में से कुछ प्रोजेक्ट फाइनल किए हैं, जो छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी से बनवाए जाएंगे।

  • रायपुर से जगदलपुर तक कम्प्लीट फोर-लेन और केशकाल घाट के नीचे से 15-20 किमी का डायरेक्ट बाइपास भी शामिल है। बाइपास बनने के बाद केशकाल घाट चढ़ने की जरूरत नहीं होगी। बाइपास में एक-दो सुरंगें हो सकती हैं, जैसे देश के बाकी बड़े बाइपास में हैं।
  • रायपुर में रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 की नई जरूरत के मुताबिक, चौड़ाई बढ़ाने और कम से कम तीन फ्लाई ओवर बनाने का काम बैठक में फाइनल किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अंतरराज्यीय सड़कों को भी फोर-लेन करने के प्रोजेक्ट मंजूर किए जा सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments