बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने पौधारोपण के नाम पर 16 करोड़ 73 लाख रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 74 हजार पौधे लगाने के नाम पर सरकारी राशि खर्च की गई, लेकिन मौके पर पौधे लगाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक ने दस्तावेजों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और प्रशासन से इस मामले में जवाब मांगा है।विक्रम मंडावी ने छह सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि 74 हजार पौधे कहां से खरीदे गए और किस कीमत पर खरीदे गए? अगर पौधे लगाए ही नहीं गए तो 16 करोड़ 73 लाख रुपए किसके खाते में गए? काम पूरा होने की रिपोर्ट किस अधिकारी ने और किस आधार पर दी? पौधे खरीदने वाली समिति, अधिकारियों और सप्लायर के बीच क्या संबंध हैं? बिना GST बिल और टेंडर के भुगतान किस नियम के तहत किया गया? इसके अलावा जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर अब तक FIR क्यों दर्ज नहीं की गई?
विक्रम-मंडावी ने पौधारोपण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर दर्री डेम में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो 18 नवंबर से लापता था। मृतक बांगो थाना में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह का बेटा बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह पिता के साथ दर्री सीएसईबी कॉलोनी कैलाश विहार में रहता था। 18 नवंबर को वह कमला नेहरू महाविद्यालय जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। वह अपने साथ मोबाइल और बाइक दोनों लेकर गया था। कॉलेज के बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, सोशल मीडिया पर गुमशुदगी का बैनर-पोस्टर भी वायरल किया गया था। थक हारकर परिजनों ने दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस पतासाजी कर रही थी।
कोरबा: दर्री डेम में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, 3 दिन से था लापता
तेलंगाना के एक दंपति के लिए नौ साल का लंबा इंतजार आखिरकार खुशियों में बदल गया. जिस घर में इतने सालों से बच्चों की किलकारी सुनने का सपना अधूरा था, वहां अब एक साथ तीन बेटों की आवाज गूंज रही है. खास बात यह है कि दंपति को यह खुशी किसी महंगे निजी अस्पताल में नहीं, बल्कि हैदराबाद के सरकारी गांधी अस्पताल में मुफ्त फर्टिलिटी इलाज के जरिए मिली है. इस कामयाबी ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए माता-पिता बनने का सपना पूरा करने वाले परिवारों के लिए नई उम्मीद जगाई है.दरअसल, तेलंगाना की 32 वर्षीय अवंती और उनके पति पिछले नौ साल से संतान सुख के लिए संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने निजी फर्टिलिटी सेंटरों में भी इलाज कराया,लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में सरकार की मुफ्त फर्टिलिटी इलाज सुविधा का सहारा लिया.यहां अवंती ने ओव्यूलेशन इंडक्शन के दूसरे चक्र में ही गर्भधारण कर लिया. इस प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें IVF की जरूरत नहीं पड़ती.
शादी के 9 साल, अनगिनत मिन्नतें… अब एक साथ 3 बेटों से भर गया मां का आंचल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में रखा गया है। आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।जनदर्शन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात करेंगे। वह नागरिकों की समस्याएं और मांगें ध्यान से सुनेंगे।मुख्यमंत्री समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश देंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह पहल आमजनों को अपनी बात रखने का अवसर देगी।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं से सीधे रूबरू होना है। मुख्यमंत्री उनकी मांगों और सुझावों को भी सुनेंगे। वह सुनिश्चित करेंगे कि समस्याओं का यथोचित समाधान हो। यह जनदर्शन लोगों की शिकायतों के निवारण में सहायक होगा
रायपुर में 26 नवंबर को सीएम विष्णुदेव साय का जनदर्शन
जालोर में स्विफ्ट कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में लग गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि एक बाइक सवार का पैर उखड़ गया और उसके चीथड़े बिखर गए।बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बिशनगढ़ थाना इलाके में नरसाणा पुलिया के पास शनिवार शाम करीब 6:30 हुआ।थाना अधिकारी पन्नालाल ने बताया- शम्भू राम (44) निवासी साकड़ा (जैसलमेर) और जगदीश उर्फ जगाराम (45) पुत्र घेवरराम नाई निवासी नाइयों की ढाणी, चाबा, शेरगढ़ (जोधपुर) दोनों बाइक पर शेरगढ़ से जालोर आ रहे थे। रास्ते में बिशनगढ़ थाना इलाके में नरसाणा पुलिया के पास बाइक की कार से भिड़ंत हो गई।हादसे में शम्भू राम का पैर उखड़ गया और उसके चीथड़े बिखर गए। शंभू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जालोर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शम्भू राम का जालोर के भगली प्याऊ इलाके और जगदीश का तासखाना बावड़ी इलाके में सैलून है।
कार से भिड़ंत के बाद बाइक में ब्लास्ट,2 की मौतएक के पैर के चीथड़े सड़क पर बिखरे
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण से भाजपा विधायक ललित चंद्राकर को पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकार को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।भाजपा के केंद्रीय कार्यालय ने 21 नवंबर को इन नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें दोनों नेताओं के नाम शामिल हैं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य दायित्वों के लिए नियुक्तियां की गई हैं।जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस सूची में देश के अलग-अलग राज्यों के नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को जगह मिली है।
ललित चंद्राकर बनाए गए BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में महिला टीचरों ने प्रिंसिपल पर मैटरनिटी लीव के लिए 60 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। स्कूल में पदस्थ संविदा टीचरों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से मुलाकात कर प्राचार्य जीआर चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत की है।आरोप है कि पैसे नहीं देने पर प्रिंसिपल ने सैलरी में कटौती करने और नौकरी से निकालने की धमकी दी। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ाने वाली 16 महिला टीचर्स से 10-10 हजार रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर CR खराब करने की धमकी दी गई।मामला दाढ़ी के आत्मानंद स्कूल का है। इस मामले में प्रिंसिपल जीआर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसी संविदा टीचर ने मैटरनिटी लीव नहीं लिया है।

