Thursday, February 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानें...

मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

आज 21 सितम्बर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपके परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। नौकरी में आपको कामों को करने में कुछ कठिनाइयां होगी। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

 

वृषभ –आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, जो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में काम करने में सोच विचार कर करना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। व्यापार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments