Thursday, February 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में सरस्वती शिशु मंदिर के कम्प्यूटर कक्ष का उदघाटन,

तिल्दा में सरस्वती शिशु मंदिर के कम्प्यूटर कक्ष का उदघाटन,

अपने माता-पिता के भरोसे को कभी नहीं तोड़ना,और उनकी बातों को कभी अनसुना मत करना. कमल कुमार अग्रवाल

तिल्दा नेवरा-  तिल्दा नेवरा के सासाहोली में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में हाईटेक पाॅवर एण्ड स्टील लिमिटेड परसदा के डायरेक्टर कमल कुमार अग्रवाल के द्वारा 10 नग कम्प्यूटर प्रदान किए जाने के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में किया गया. इस मौके पर कम्प्यूटर के लिए बने कक्ष का उदघाटन किया गया ..| अब इस शिशु मंदिर में पढने वाले बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में कंप्यूटर शिक्षा से मदद मिलेगी,

कमल कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह की अध्यक्षता सभापति राजू लाल शर्मा ने की.. पपिया बनर्जी नोडल प्राचार्य टंडवा,और सपन कुमार शाह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हाइटेक पावर एंड स्टील लिमिटेड विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ओम एवं मां भारती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना कर किया गया। उसके बाद कमल अग्रवाल ने रीबन काटकर कंप्यूटर कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया….।

इस अवसर पर कमल अग्रवाल ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि आज आपके इस शिशु मंदिर में कंप्यूटर लगने के साथ कक्षा का शुभारंभ हुआ है…।मुझे भी इस बात की खुशी है कि विद्यालय में सहयोग करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा आज का युग कंप्यूटर का है, यहां पढ़ने वाले आप सभी बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में कंप्यूटर शिक्षा से मदद मिलेगी…। उन्होंने बच्चों से कहा कि कंप्यूटर का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरत हो अनावश्यक कंप्यूटर का उपयोग न करें…। श्री अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि अपने माता-पिता के भरोसे को कभी नहीं तोड़ना क्यों कि वे आप सभी पर बहुत बड़ा भरोसा करते हैं.. उनकी बातों को कभी अनसुना मत करना..। स्कूल आने के पहले तक माता-पिता ही प्रथम गुरु होते हैं और हमें शिक्षा देते हैं..। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में नए कंप्यूटर  शिक्षण की नई प्रणाली हेतु सहयोग देते रहेंगे…। इस दौरान कमल कुमार ने शिक्षकों से निवेदन करते कहा कि बच्चों को पढा़ई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का पाठ जरूर पढाए साथ ही प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें..  कार्यक्रम को सभापति राजू शर्मा ने भी संबोधित किया,, उन्होंने  कहा कंप्यूटर युग में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी है, इस सरस्वती शिशु मंदिर में कंप्यूटर लग जाने के बाद पढ़ने के लिए बच्चों का रुझान बढ़ेगा..|

इसके पहले अतिथियों के आगमन पर स्कूल के बच्चों के द्वारा राउत नाचा एवं भाव नृत्य गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो के साथ उनका स्वागत किया ..विद्यालय समिति के अध्यक्ष गोपाल चन्द्र अग्रवाल, सचिव स्वप्निल श्रीवास्तव,पवन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया,कमल कुमार अग्रवाल को प्रतीक चीन्ह भेट कर सम्मानित किया,

समारोह में कपिल गोहिल सिनियर मैनेजर, पल्लव तिवारी आई टी इंजीनियर, विकास साहू असिस्टेंट इंजीनियर हाईटेक ,प्रबंध समिति- डाॅ.अम्बेडकर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  गोपाल चन्द्र अग्रवाल,उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन, सचिव  स्वप्निल श्रीवास्तव,अजय शर्मा,कृष्ण कुमार सोनी, दिलीप शर्मा,अभिभावक मारुति राव,पत्रकार राज वर्मा,दिनेश चंद्र बसु शिक्षक मिडिल स्कूल टंडवा,सालिक राम वर्मा संचालक अंश पब्लिक स्कूल गैतरा,स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य  श्रवण कुमार साहू,सभी आचार्य-दीदियाँ एवं विद्यालय के सभी भैय्या-बहनें उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments