भिलाई-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के एटीएम के एटीएम में टेक्निकल खराबी के चलते 500 की जगह अचानक 2000 रुपए निकलने लगे। इसकी जानकारी लोगों को लगी, तो एटीएम के बाहर लाइन लग गई। और मौके पर एटीएम से पैसा निकालने वाले लोग पैसा निकाल कर रफूचक्कर हो गए. एटीएम की खराबी का लोगों ने खूब फायदा उठाया.
बैंक मैनेजर एटीएम को बंद करने पहुंचे, तो लोगों ने उनसे भी धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। सुपेला पुलिस ने लोगों को हटाया और एटीएम को बंद कराया गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
लक्ष्मी मार्केट के धनेश्वर चौहान ने बताया कि, शुक्रवार रात 8 बजे एक युवक बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम 500 रुपए निकालने के लिए एंट्री की, तो एटीए ने 500-500 के चार नोट यानी 2000 हजार उगल दिए।
इसके बाद जानकारी लगने पर कई लोग अपना एटीएम लेकर पैसे निकालने पहुंच गए। महज आधे घंटे के अंदर वहां पैसा निकालने वालों की लाइन लग गई। एक दुकान संचालक ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने सुपेला पुलिस को फोन किया।
जब बैंक मैनेजर एटीएम बंद कराने के लिए पहुंचे, तो लोगों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। उन्होंने मैनेजर से ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। सुपेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से भगाया। इसके बाद एटीएम को बंद कराया गया।
बैंक मैनेजर ने तुरंत एटीएम संचालित करने वाली एजेंसी को फोन कर बुलाया। एजेंसी के इंजीनियर ने एटीएम को सील कर दिया। शनिवार सुबह से बैंक और एटीएम संचालन एजेंसी के इंजीनियर एटीएम में आई तकनीकी खराबी को सुधारा।
अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि, एटीएम में कितना कैश डाला गया था और उसमें से कितनी रकम लोगों ने निकाली है।
बैंक प्रबंधन सुबह से यह जांचने में जुटा है कि, किस अकाउंट के संचालक ने रात में एटीएम से कितने रुपए निकाले हैं। उसकी एंट्री और एटीएम से निकली रकम की जांच की जा रही है। इसके बाद सभी अकाउंट होल्डर को बुलाकर उनकी जांच की जाएगी।हालांकि, बैंक मैनेजर ने अभी तक सुपेला थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी।

