BSF जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई, 17 घायल:रायगढ़ में पोलिंग बूथ निरीक्षण से लौटते वक्त हादसा, 4 को किया गया रेफर

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव में शुक्रवार को BSF के जवानों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई।इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए, घायल जवानों में 13 लोगों को मामूली चोटें आई है।4 जवानों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक  32 जवानो से भरी बस धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।घायलों को तत्काल एंबुलेस की मदद धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया।

ब्रेक में टेक्नीकल फाल्ट आ गया था, जिसकी वजह बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ एसडीएम दिगेश पटेल अस्पताल पहुंचे। जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *