तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के 4 लोगो को कुचला,चालक फरार

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि घटना राजनांदगांव जिले के-खैरागढ़ राज्य राजमार्ग पर तिलई गांव में हुई। मृतकों की पहचान पुनाराम सिन्हा (65), उनकी पत्नी गणेशिया (60), उनकी बेटी तीजबती (40) और उनकी नातिन पल्लवी (15) के रूप में हुई है।

बताया जाता  है कि तिलई गांव निवासी बुजुर्ग पुनाराम और उनकी बेटी और नातिन शादी समारोह में जाने निकले थे।सभी सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तभी खैरागढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को चपेट में ले लिया ट्रक इतना तेज रफ्तार से पहुंचा कि हादसे का शिकार हुए लोगों को जरा भी भनक नहीं लग सकी। वे खुद को बचाने का प्रयास भी नहीं कर सके।और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।पास ही मौजूद एक गाय भी इसकी चपेट में आई और उसकी भी मौत हो गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उधर हादसे के बाद आसपास मौजूद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *