छत्तीसगढ़

रेलवे गोदाम में खड़ी मालगाड़ी से चावल की बोरियां चोरी:RPF ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा रेलवे माल गोदाम में खड़ी मालगाड़ी से चावल की बोरियां चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी हुई बोरियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को तिल्दा-नेवरा रेलवे माल गोदाम में खड़ी मालगाड़ी से चोरी होने वाले चावल के खंडे की 13 बोरियों को झाड़ियों से बरामद किया गया। आरपीएफ ने धारा 3 (ए) आरपीयूपी एक्ट के तहत 10 फरवरी को मामला दर्ज किया।

चारों आरोपी तिल्दा के रहने वाले

11 फरवरी को आरपीएफ तिल्दा प्रभारी उपनिरीक्षक डीके शास्त्री ने अपनी टीम के साथ रात 4 आरोपियों को चावल की बोरी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 बोरियों को बरामद कर जब्त किया गया। मामले में कुल 25 बोरियों को जब्त करने की कार्रवाई आरपीएफ तिल्दा ने की है। चारों आरोपी तिल्दा के स्थानीय निवासी हैं।

मामले में राहुल सेन (27) निवासी वार्ड नंबर 3 सूर्य बार के पीछे तिल्दा, गिरवर पल (33), बसंत कुर्रे (40), संतोष जांगड़े (39) निवासी वार्ड 4 सूर्य बार के पीछे तिल्दा नेवरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button