रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता,संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के ऐलान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित तमाम बड़े नेताओं की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

