श्याम नारंग अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने जिला अध्यक्षों को बदला है। रायपुर ग्रामीण, भिलाई, बालोद और धमतरी के पदाधिकारियों को बदला गया है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से प्रदेश के नए अध्यक्ष किरणदेव अपनी नई टीम तैयार कर रहे हैं।
आदेश जारी

उधर जैसे ही श्याम नारंग के रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने की खबर तिल्दा नेवरा के भाजपा कार्यकर्ताओ को मिली तो वे सडको पर आ गाए और जबरदस्त आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया, भाजयुमो. उपाध्यक्ष विकास कोटवानी ने कहा कि शाम नारंग के अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी एव भाजयुमो के कार्यकर्ता नए जोश के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी के द्वारा श्याम नारंग को अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष नारंग को बधाई दी है। भाजपा नेता सुरेश वर्मा.लख्मीचंद नागवानी. कृपाराम पटेल.अन्नु शर्मा. जीतू माधवनी. ने श्याम नारंग के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है

