कर्क-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको शासन प्रशासन के मामलों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी और आप अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी और आप अपनी आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। संतान की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
सिंह-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आपकी आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी साख चारो तरफ फैलेगी। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, जिसमें आप समझौते को बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी आज अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
कन्या-आज के दिन आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तभी आप उन्हे काफी हद तक निपटा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, क्योंकि अधिकारी आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। आप अपनों से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के घर से दूर नौकरी लगने के कारण उन्हें जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको संतान से कोई वादा पूरा करने से बचना होगा।
तुला-आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप सभी के साथ सम्मान बनाए रखें और अपनी योजनाओं पर पूरी आंख व कान खुले रखें। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या सकती है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी में यदि किसी काम को किया, तो उसमें आपको पछतावा हो सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनकी कोई चुगली लगा सकते हैं। आप मेहनत में कोई कसर ना छोड़े। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी काम में आ रही समस्याओं में ढील नहीं देनी है, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप समय रहते पूरा करें।