Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़CM बनने के बाद विष्णुदेव साय का आज पहला बस्तर दौरा:कार्यकर्ता सम्मान...

CM बनने के बाद विष्णुदेव साय का आज पहला बस्तर दौरा:कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में होंगे शामिल

बस्तर से आज शुरू हो भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव जगदलपुर पहुंचेंगे। वे शहर के धरमपुरा में स्थित PG कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय का यह पहला बस्तर दौरा है।

भाजपा बस्तर से कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत कर रही है। यह सम्मलेन राज्य के पांचों संभाग में होगा। जिसकी शुरुआत आज 6 जनवरी से जगदलपुर से हो रही है। सरकार बनने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा आयोजन है। CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत बस्तर के सारे भाजपा विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

CM बनने के बाद विष्णुदेव साय आज पहली बार बस्तर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाएगा। पार्टी के सूत्रों की मानें तो यह सम्मेलन पहले रायपुर संभाग से शुरू होना था, लेकिन CM विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कार्यक्रम में बदलाव किया और इसे बस्तर से शुरू करने की योजना बनाई।

बस्तर से ही शुरू की थी चिंतन शिविर और परिवर्तन यात्रा

संभाग में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया था। जिसके बाद इस हार की वजह और साल 2023 की तैयारियों के लिए स्ट्रैटजी बनाने के लिए भाजपा ने बस्तर से ही चिंतन शिविर की शुरुआत की थी। इसका फायदा चुनाव में मिला और 8 सीटों पर BJP ने कमबैक किया। प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता आसान हुआ।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी बस्तर से ही की थी। मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा से परिवर्तन रथ को रवाना किया गया था। भाजपा का यह परिवर्तन रथ प्रदेशभर से गुजरा था। बस्तर से शुरू हुई भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा का फायदा पार्टी को मिला और प्रदेश में सरकार बदल गई।

संभागभर के कार्यकर्ता होंगे शामिल

कार्यकर्ता सम्मेलन में कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में जगदलपुर सीट से MLA और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, नारायणपुर सीट से MLA और मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य विधानसभा से BJP MLA शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments