Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़2 बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत; 5 साल की बच्ची और 2...

2 बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत; 5 साल की बच्ची और 2 लोगों की मौत,तीन घायल

रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में NH-49 पर 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन और घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही तीन लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर 5 साल की बच्ची और 2 लोगों की मौत हुई है। ग्राम झलमला में गहिरा मेला लगा हुआ था, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह घटना घटित हुई है।हादसे से  घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान हो गई है।सुखदेव फोबिया 27 साल निवासी गढउमारिया और 5 साल की बच्ची गढउमारिया निवासी कुहू सिदार के रूप में हुई है। मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमाफोबिया (26), खेमराज साव (14) और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments