Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़बैंक आफिसर्स कन्फेडरेशन ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने मुख्यमंत्री...

बैंक आफिसर्स कन्फेडरेशन ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने मुख्यमंत्री से की मांग

रायपुर। अखिल भारतीय बैंक आफिसर्स कन्फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र सौंपते हुए बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंद एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

संगठन के राज्य महासचिव वाई गोपालकृष्णा ने कहा है कि 2014 से छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न जनहित के कार्यक्रमों को निर्विघ्नं लागू करने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य में सरगुजा, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जैसे कुछ दुर्गम क्षेत्र में बैंकों की शाखाए खोलकर उनके माध्यम से जनधन खाता खोलने एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचा रहे हैं। चूंकि छत्तीसगढ़ राज्य भगवान श्रीराम जी का ननिहाल है क्योंकि माता कौशल्याजी की जन्मस्थली चंदखुरी छत्तीसगढ़ में स्थित है इसीलिए भी इस पावन अवसर को प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। अत: इस अभूतपूर्व आनंद के अवसर पर राज्य के लगभग 3 लाख बैंक कर्मियों एवं उनके परिजनों को आप निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर शामिल होने का सुनहरा मौका प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments