Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए तैयार हो रहा क्राइटेरिया,जल्द होगा...

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए तैयार हो रहा क्राइटेरिया,जल्द होगा लागू,सरकारी नौकरी वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे 12 हजार

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार देने का क्राइटेरिया तय किया जा रहा है।80 लाख महिलाएं इस योजना के तहत विचाराधीन हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं ऐसे वर्ग से आती हैं जो सम्पन्न हैं। सरकारी नौकरी और व्यापारी वर्ग की महिलाएं भी इस दायरे से बाहर हो जाएंगी। अनुमान है कि ये भी 10 से 15 प्रतिशत हो सकती हैं।

इसके अलावा एक परिवार या एक राशन कार्ड से एक महिला या उससे अधिक को लिया जाएगा। महतारी वंदन योजना लोकसभा चुनाव के पहले लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों की सूची सौंपी है जिसमें महतारी वंदन योजना को पहले लेने की बात की गई है।

इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। गरीब, अति गरीब और लोअर मिडिल क्लास की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में तकरीबन 50 लाख महिलाएं ही इसके दायरे में आएंगी। अफसर इस योजना का क्राइटेरिया बनाने में जुटे हुए हैं। भाजपा नेतृत्व से सहमति प्राप्त कर विष्णुदेव साय सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव के पहले लागू कर सकती है।

साय सरकार ने हाल में विधानसभा से पारित अनुपूरक बजट में लगभग 1200 करोड़ रुपए महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments