धन-आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
मकर-आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए आज कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
कुंभ-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है।
मीन-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको से किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे।