Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़विकास बन सकते हैं पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष

विकास बन सकते हैं पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष

युवक कांग्रेस व एनएसयूआई प्रमुखों से पार्टी नाराज

रायपुर। अब पांच साल सत्ता से बाहर रहना है ऐेसे में विपक्ष की भूमिका भी तेज तर्रार ढंग से निभानी होगी,वर्तमान पीसीसी चीफ दीपक बैज उस स्वभाव के नहीं माने जाते हैं। हालांकि आदिवासी चेहरा व चुनाव से चार माह पहले ही जिम्मेदारी मिलने के कारण कुछ ज्यादा कर पाने का मौका नहीं मिल पाया शायद यहीं सोंचकर आलाकमान ने हार के बाद भी उन्हे पद से नहीं हटाया लेकिन अब दो कार्यकारी अध्यक्ष उनके साथ जोडऩे की कवायद चल रही है। ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में कुछ धार नजर आए और कार्यकर्ताओं में फिर से जोश भरा जा सके।

इसके लिए विकास उपाध्याय व देवेन्द्र यादव का नाम सामने आया है लेकिन देवेन्द्र विधायक हैं इसलिए किसी और नाम पर विचार किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के हिसाब से भी तालमेल बना रहे। यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई की भी सक्रियता चुनाव में नहीं रही है इसलिए पार्टी इन संगठनों के प्रमुखों को भी जल्द तलब करने जा रही है। कई जिलों के अध्यक्ष भी बदले जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments