नया साल शुरू हो चुका है।आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई।मढ़ी माता मंदिर. सोमनाथ,संकट मोचन हनुमान सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।
31 दिसंबर की रात जाते हुए साल को विदाई और न्यू ईयर 2024 का वेलकम करने के लिए तिल्दा नेवरा में जोरदार जश्न मना। देर रात घड़ी की तीनों सुइयां जैसे ही 12 पर पहुंची, शहर में जोरदार आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया गया। फिर केक काटकर नए साल का जश्न मनाया गया।

आतिशबाजी के बीच रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को खूब आकर्षित किया। गीत-संगीत और डीजे की धुन पर युवक-युवतियां थिरकते नजर आए। इस दौरान पूरा शहर जश्न में डूबा रहा और चारों तरफ आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे और म्यूजिक का शोर सुनाई देने लगा।
महानगरों की तर्ज पर यहां भी लोगों ने होटलो,और रेस्टोरेंट समेत घर की छतों पर जश्न मनाया। शहर के लगभग सभी बड़े होटल और रेस्टोरेंटमें भीड़ थी । सभी होटल, और ढाबों में देर रात तक महफिल जमी रही। वैसे तो नए साल के स्वागत का जश्न सुबह से ही शुरू हो गया। संडे छुट्टी होने के कारण डबल खुशी रही। घरों में पिकनिक पार्टी चली, तो कहीं दोस्तों का ग्रुप इंजॉय करता हुआ नजर आया।
लाइव म्यूजिक पर जमकर थिरके युवा
अंग्रेजी नववर्ष के आगमन पर शहर में थर्टी फर्स्ट की पार्टी का जबरदस्त क्रेज दिखा। होटलों में लाइव म्यूजिक के साथ-साथ खाने-पीने की पूरी व्यवस्था थी। युवा यहां लाइव म्यूजिक पर जमकर थिरके। शहर की लगभग हर गली और घरों में खुशी का माहौल था। न्यू ईयर को लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स बेहद उत्साहित थे।
मंदिरो -गुरुद्वारों में पूजा-अर्चना,लगी रही भीड़
मढ़ी माता मंदिर. सोमनाथ,संकट मोचन हनुमान सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।मंदिरो -गुरुद्वारों में पूजा-अर्चना,के लिए लोग परिवार के साथ पहुचे थे. महामाया ,मौली माता ,राधा.किशन मंदिर में श्रधालुओ कि भीड़ लगी रही.

