भारत समेत दूसरे देशों में आज रात 12 बजे से नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. देश में कई हिस्सों में लोग सेलिब्रेशन के मूड में आ हैं. जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है. लोग नए साल का स्वागत बहुत जिंदादिली से कर रहे हैं.
भारत समेत दूसरे देशों में आज रात 12 बजे नए साल का जश्न शुरू हो गया है. देश में कई हिस्सों में लोग सेलिब्रेशन के मूड में हैं और इसे सेलिब्रेट कर रहे है.जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है. लोग जिंदादिली के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नए साल का जश्न मनाने के लिए पंडाल हुए हैं. इसे लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन मंदिरों में भी भीड़ उमड़ पड़ी. कड़ाके की सर्दी के बाद भी लोग अपने घरों से निकले. उधर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 31 दिसंबर को भव्य गंगा आरती की गई.
देखिए नए साल के जश्न की ताजा अपडेट्स…
तिल्दा नेवरा में 12 बजे नए साल का जश्न शुरू हो गया . लोग सेलिब्रेशन के मूड में हैं और इसे सेलिब्रेट कर रहे है.जगह-जगह पार्टियों का दौर जारी है.शहर में लोग जमकर आतिश बाजी कर रहे है

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के मॉल रोड में नए साल की पूर्व संध्या समारोह में भाग लिया.
चेन्नईः नए साल की पूर्व संध्या पर चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को रोशनी से सजाया गया.
शिमला में नए साल का जश्न मानने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर साल के आखिरी दिन भव्य आरती की गई.
मुंबई में नए साल के मौके पर कई जगहों पर भव्य सजावट की गई है
उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में लोगों ने गंगा आरती की

खाटू श्यामजी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब
सीकर के खाटूश्यामजी के दरबार में साल के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ा. श्रद्धालु बाबा के दीदार कर साल 2023 को अलविदा कह रहे हैं. साल 2024 शुभ रहे, लोग इसकी दुआ मांग रहे हैं. वही बाबा श्याम के मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाईगई है. श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम
राजधानी दिल्ली में नववर्ष की धूम हैं. मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. दिल्ली के प्रसिद्ध कलकाजी मंदिर में नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही भक्तों का तांता लग गया है. करीब डेढ़ से दो लाख भक्त कालकाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे. लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए तमाम तैयारी की गई हैं.
साल के आखिरी दिन कड़ाके की सर्दी
2023 के आखिरी दिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडे ठंडे करनाल, रोहतक और अंबाला रहे. लखनऊ में भी आज का दिन पहाड़ों जैसा ठंडा रहा. शिमला में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री था, तो वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान12.7 डिग्री, रोहतक और अंबाला में 13.1 अधिकतम तापमान डिग्री रहा.

