Thursday, February 26, 2026
Homeशिक्षासाय मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार,टंकराम वर्मा,बृजमोहन अग्रवाल,सहित कुल 9 लेंगे मंत्री...

साय मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार,टंकराम वर्मा,बृजमोहन अग्रवाल,सहित कुल 9 लेंगे मंत्री पद की शपथ

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे होगा। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है,कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।आज जिनको मंत्री बनाए जाने कि घोषणा कि गई उनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता  बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम,दयालदास बघेल,केदार कश्यप पहले मंत्री रह चुके है,जबकि 5 लखनलाल देवांगन, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल,ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े नए चहरे है जो मंत्री कि शपथ लेगे,

 

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बृजमोहन अग्रवाल
  2. केदार कश्यप
  3. राम विचार नेताम
  4. दयाल दास बघेल
  5. टंक राम वर्मा
  6. ओपी चौधरी
  7. लखन लाल देवांगन
  8. श्याम बिहारी जायसवाल
  9. ​​​​​​​लक्ष्मी राजवाड़े

    एक मंत्री पद अभी भी खाली

    साय की घोषणा के मुताबिक 9 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। यानी एक मंत्री पद अभी साय सरकार में रिक्त है। इस पद के लिए राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह, गुरु खुशवंत साहेब और धर्मलाल कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं ने दावेदारी की है। इन नामों पर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का मंथन अभी जारी है। इनमे रेणुका सिंह को मंत्री बनाए जाने की संभावना अधिक है,

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments