Thursday, February 26, 2026
Homeशिक्षानंदकुमार साय का कांग्रेस से इस्तीफा: 8 माह पहले छोड़ी थी भाजपा,

नंदकुमार साय का कांग्रेस से इस्तीफा: 8 माह पहले छोड़ी थी भाजपा,

छत्तीसगढ़ के सीनियर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 8 माह पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। तब भाजपा पर अनदेखी का आरोप लगाया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि इसके बाद साय ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद साय तब CM रहे भूपेश बघेल के साथ कई कार्यक्रम में दिखते थे। उन्हें CSIDC में अध्यक्ष का पद दिया गया था। अब खबर है कि भाजपा के नेता साय से संपर्क में हैं। चर्चा है कि नंदकुमार साय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि साय के इस्तीफे से कांग्रेसी नेता भी अनजान थे।

साय का इस्तीफा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments