रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने नेशनल अलांयस कमेटी का गठन किया है जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जगह दी गई है। यह कमेटी लोकसभा चुनाव में अन्य दलो के नेताओं के साथ गठबंधन पर विचार करेगी। कमेटी के संयोजक पूर्व सासंद मूकुल वासनिक हैं जबकि अन्य सदस्यों में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश शामिल है।


