Homeशिक्षाकैसी होगी छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट? इन नामों...

कैसी होगी छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट? इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

छत्तीसगढ़ के नए सीएम अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ शपथ ले चुके हैं, लेकिन उनकी कैबिनेट का विस्तार अबतक नहीं हुआ है. दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम साय कहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव के साथ 13 दिसंबर को शपथ ले ली थी, लेकिन अबतक राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है. सीएम और दोनों डिप्टी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर लौट आए हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा हैं कि अब जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है.

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम साय ने कहा, “कल शाम मैं दिल्ली गया था, जहां मैंने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मुलाकात कर कई चर्चाएं की. राज्य में कैबिनेट का विस्तार जल्द ही होगा.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या कैबिनेट में नए चेहरों को जगह.मिलेगी तो इस पर सीएम ने कहा, “कैबिनेट में पुराने और नए चेहरे शामिल होंगे. हमें कैबिनेट विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यह जल्दी ही किया जाएगा ,

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के बीजेपी के चुनावी वादे पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत किया गया ये वादा पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक भुगतान और खरीद की जाएगी.

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में होंगे 13 मंत्री

विष्णुदेव साय ने बीते सप्ताह दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. कैबिनेट में 10 और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है. संविधान के नियमों के तहत, 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीएम को जोड़कर अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं.

साय कैबिनेट में ये नाम हो सकते हैं शामिल

विष्णुदेव साय कैबिनेट में संभावित मंत्रियों के रूप में बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल (सामान्य वर्ग से), धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर (ओबीसी),केदार कश्यप और विक्रम उसेंडी (अनुसूचित जनजाति),दयालदास बघेल (अनुसूचित जाति)और राजेश मूणत (जैन समुदाय) के नाम चल रहे हैं. धर्मलाल को छोड़कर बाकी सभी नेता पहले ही मंत्रियों के रूप में काम कर चुके हैं.

राजनीतिक हलकों में इननामों की चर्चा

विष्णुदेव कैबिनेट में नए चेहरों में आईएएस अधिकारी से नेता बने ओपी चौधरी, गजेंद्र यादव (दोनों ओबीसी) और डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (एससी) का नाम भी चल रहा है. इसके अलावा महिला नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व सांसद गोमती साय और पूर्व प्रदेश मंत्री लता उसेंडी के नामों की चर्चा है, ये तीनों महिला नेता एसटी समुदाय से हैं.

नए मंत्री बनाए गए तो. इनको मिल सकता है मौका..
मंत्रिमंडल को लेकर इस बात की भी चर्चा है कि यदि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री की तरह नए विधायकों को मंत्री बनाया गया तो. नई कैबिनेट में इन विधायकों के नाम तय माने जा रहे हैं..राजेश अग्रवाल.धर्मजीत सिंह (सामान्य वर्ग)ओपी चौधरी. धरमलाल कौशिक(ओबीसी).डोमनलाल कोर्सेवाड़ा.गुरु खुशवंत सिंह..पूर्व सांसद श्रीमती गोमती साय. लता उसेंडी.को मौका मिल सकता है ,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments