रायपुर। सरकार बदलते ही राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में भेजे जाने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए उन कर्मचारियों को अपने मूल विभाग में लौटने की सूचना 4 दिसंबर तक देने को कहा है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा के सुरज कुमार कश्यप तथा उमेश कुमार पटेल, अतिरिक्त मुख्य ग्रंथपाल चिन्मय वर्मा, राज्य प्रशासनिक सेवा के देवेंद्र प्रधान तथा निज सचिव सुनिल कुमार चतुर्वेदी और कैलाश ठाकुर को उनके मूल विभाग में जाने के आदेश पारित किया गया।

